जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कल कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। चार घंटे तक पावर कट रहेगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक यहां रहेगा पवारकट इस दौरान 33/11 KV बासनी 220 KV मिनियार्ड से संबन्धित 11 KV फीडर ओल्ड 1 नंबर, ओल्ड 2 नंबर , न्यू 2 नंबर , 8 नंबर , 9 नंबर , 6 नंबर से संबन्धित क्षेत्र डर्बी एरिया, पशु आहार के सामने वाली गली, कंटेनर डिपो, जुणावों की ढाणी, राम नगर, बर्रा नगर, राजेश मोटर के आस-पास का क्षेत्र, बालाजी नगर, राजश्री स्कूल के आस-पास, महादेव नगर, अशोक लेलैंड, 220 KV कॉलोनी के आस-पास का सम्पूर्ण क्षेत्र बंद रहेगा।