जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कल कई कॉलोनियों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों की सूची जारी कर लोगों से पहले से जरूरी काम निपटाने की अपील की है। बिजली विभाग के अनुसार, 33/11 केवी कमला नेहरू नगर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में कल सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन लाइनों के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते लिया जा रहा है। इस दौरान 11 केवी रखा बेरा फीडर से गुजरने वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे, जिनमें शुभम हॉस्पिटल, महिला पीजी कॉलेज, ऐश्वर्या कॉलेज, शिवलाल माधुर नगर, अरिहंत नगर, गोकुल विहार, गोपी कृष्णा विहार, गुरु का तालाब सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद इसके अलावा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नैनोमैक्स, नैनो की ढाणी, आशापूर्णा टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे शटडाउन के दौरान सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए पहले से जरूरी व्यवस्थाएं कर लें।