जोधपुर शहर में आज मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। वहीं एक दिन पहले बारिश से मौसम बदल गया था। मौसम में हो रहे इस बदलाव के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बता दे कि प्रदेश में आमतौर पर बारिश की शुरुआत जून महीने से होती है। इस बार मई के पहले सप्ताह में ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सोमवार को रात तक कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार दिन की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दो दिन में पारे में करीब 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। बारिश के सीजन में डिस्कॉम की अधूरी तैयारियों की वजह से शहर की विभिन्न कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल होने और घंटों फाल्ट ठीक नहीं होने की वजह से आम जनजीवन काफी परेशान और प्रभावित भी है।