जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कल कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। 6:30 बजे से 10:30 बजे यहां रहेगा पावरकट बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी रामसागर फीडर (33/11 केवी मगरा जीएसएस) पर रखरखाव कार्य के कारण सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान परिहारों का बास, सुथारों का बास, अन्ना सागर, बावड़ी चौराहा, हिराला बेरा, नरसिंह जी की प्याऊ, सांखलो का बास, चार थम्बा, चुतरावता बेरा, अक्षयनगर, बालाजी नगर, गर्ल्स स्कूल, टांको का बास सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद इसके अलावा सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दरगाह चौक, तेलियों का बास, कादरी चौक, कृष्णा रोड, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास, कलाकारों का मोहल्ला, मदेरणा कॉलोनी और कुमार का बास क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।