राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने विदेश में MBBS कर आए एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर नितिन कुमार (27) पुत्र थेलश कुमार निवासी शहादरा दिल्ली ने 10 लाख रुपए देकर FMG का फेक सर्टिफिकेट बनवाया था। FMG स्क्रीनिंग एग्जाम में कई बार फेल होने के बाद फेक सर्टिफिकेट के जरिए आरोपी डॉक्टर नितिन ने मेडिकल इंटर्नशिप की थी। एसओजी की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी नितिन से पूछताछ की जा रही है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- आरोपी नितिन कुमार कजाकिस्तान से MBBS कर साल 2022 में भारत वापस आया था। इसके बाद NBI की ओर से होने वाली FMG स्क्रीनिंग एग्जाम कई बार देने के बाद भी आरोपी डॉक्टर नितिन पास नहीं हो सका। एग्जाम पास करने के लिए दौसा निवासी शुभम गुर्जर के जरिए 10 लाख रुपए देकर FMG का फेक सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसके आधार पर राजकीय मेडिकल कॉलेज करौली में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर प्रैक्टिस पूरी की। एसओजी ने पहले ही शुभम गुर्जर को गिरफ्तार किया था। शुभम से पूछताछ में नितिन का नाम सामने आया था। एसओजी की ओर से दबिश देकर आरोपी नितिन कुमार को दिल्ली से पकड़ा गया है। अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार एसओजी की ओर से फेक सर्टिफिकेट के आधार पर इंटर्नशिप करने वाले विदेश से MBBS किए 24 डॉक्टर के साथ ही राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉक्टर राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन व मुख्य आरोपी भानाराम माली सहित कुल 29 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी भानाराम और उसके साथी शुभम गुर्जर व इंद्रराज गुर्जर की ओर से फेक सर्टिफिकेट बनवाने और RMC में रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए लिए गए। एसओजी की ओर से विदेश से MBBS की डिग्री लेकर 100 से ज्यादा डॉक्टरों को चिन्हिृत किया जा चुका है। मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कजाकिस्तान से MBBS कर डॉक्टर ने बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, गिरफ्तार:FMG परीक्षा में कई बार हुआ फेल; 24 लाख में सर्टिफिकेट बनवाकर की इंटर्नशिप 5 लाख लेकर फर्जी प्रमाण-पत्र को वेरिफाई करने वाला गिरफ्तार:सरकारी कर्मचारी ने विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स के फर्जी रजिस्ट्रेशन किए विदेश से MBBS करके आए 3 डॉक्टर गिरफ्तार:तीनों ने 74 लाख रुपए में बनवाए थे फर्जी सर्टिफिकेट; RMC में करवा लिया रजिस्ट्रेशन 5 लाख लेकर फर्जी प्रमाण-पत्र को वेरिफाई करने वाला गिरफ्तार:सरकारी कर्मचारी ने विदेश से MBBS करने वाले स्टूडेंट्स के फर्जी रजिस्ट्रेशन किए विदेश से MBBS करने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी:प्राइवेट प्रैक्टिस भी नहीं कर पाएंगे, राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन अटकाया RMC का पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार:विदेश से MBBS कर आए 15 कैंडिडेट भी पकड़े; 20-25 लाख में खरीदे थे फर्जी सर्टिफिकेट