जोधपुर मंडल में लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेललाइन पर काम के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। वहीं, 9 ट्रेनें बदले हुए रूट से संचालित होंगी। रेल यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और रूट की जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है। दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर सतलाना, दूधिया एवं दुदाड़ा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोहरीकरण कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। रद्द ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 19403, भुज-दिल्ली ट्रेन दिनांक 17.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली-भुज ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 21.12.26 तक रद्द रहेगी। 5. गाड़ी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ़ ट्रेन दिनांक 17.12.26 से 19.12.26 तक रद्द रहेगी। 6. गाड़ी संख्या 19408, लालगढ़-साबरमती ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 7. गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम ट्रेन दिनांक 17.12.26 से 19.12.26 तक रद्द रहेगी। 8. गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 9. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर ट्रेन दिनांक 17.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 10. गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 21.12.26 तक रद्द रहेगी। 11. गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर ट्रेन दिनांक 17.12.26 से 20.12.26 तक रद्द रहेगी। 12. गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 18.12.26 से 21.12.26 तक रद्द रहेगी। 13. गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी ट्रेन दिनांक 19.12.26 एवं 20.12.26 को रद्द रहेगी। 14. गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 19.12.26 एवं 20.12.26 को रद्द रहेगी। आंशिक रद्द ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 23.11.26 से 17.12.26 तक बाड़मेर से प्रस्थान कर समदड़ी तक ही संचालित होगी। इस अवधि में यह रेलसेवा समदड़ी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर ट्रेन दिनांक 23.11.26 से 17.12.26 तक भगत की कोठी के स्थान पर समदड़ी से प्रस्थान करेगी। इस अवधि में यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती ट्रेन दिनांक 23.11.26 से 20.12.26 तक जैसलमेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर संचालित होगी। 2. गाड़ी संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर ट्रेन दिनांक 23.11.26 से 20.12.26 तक साबरमती से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। 3. गाड़ी संख्या 14807, जोधपुर-दादर ट्रेन दिनांक 20.12.26 को जोधपुर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर संचालित होगी। 4. गाड़ी संख्या 14808, दादर-जोधपुर ट्रेन दिनांक 19.12.26 को दादर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। 5. गाड़ी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस ट्रेन दिनांक 19.12.26 को हरिद्वार से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर संचालित होगी। 6. गाड़ी संख्या 20484, दादर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 18.12.26 को दादर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। 7. गाड़ी संख्या 20625, चेन्नई एग्मोर-भगत की कोठी ट्रेन दिनांक 17.12.26 एवं 18.12.26 को चेन्नई एग्मोर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। 8. गाड़ी संख्या 12489, श्रीगंगानगर-दादर ट्रेन दिनांक 20.12.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर संचालित होगी। 9. गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर ट्रेन दिनांक 20.12.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़-पालनपुर-महेसाणा होकर संचालित होगी। रेगुलेट ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन दिनांक 22.11.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर-लूनी के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। रीशड्यूल ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर ट्रेन दिनांक 23.11.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं लूनी-समदड़ी रेलखंड के सतलाना स्टेशन पर सब-वे और पुल संख्या 4 के निर्माण कार्य के चलते जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और एक ट्रेन देरी से रवाना होगी। वहीं, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते 27, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव इसके तहत ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू इन तीनों दिन समदड़ी से भगत की कोठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भी भगत की कोठी से समदड़ी के बीच नहीं चलेगी। देरी से रवाना होगी बाड़मेर डेमू ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू 27 अक्टूबर को निर्धारित समय से तीन घंटे और 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दो घंटे देरी से रवाना होगी। जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 27 और 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को निर्धारित लूनी-भीलड़ी-महेसाना मार्ग के बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,फालना, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस भी इन तिथियों में निर्धारित महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग के बजाय महेसाना-मारवाड़ जंक्शन-लूनी मार्ग से चलेगी।