जोधपुर में राजपुरोहित समाज की ओर से ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर महाराज का 114वां जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को मनाया गया। समाज की तरफ से 12वीं रोड से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा शुरू की गई, जो गांधी मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई। समिति अध्यक्ष चैनसिंह भाटेलाई ने बताया- शोभायात्रा 12वीं रोड से शुरू होकर जालोरी गेट रेलवे स्टेशन होते हुए गांधी मैदान पहुंची। गांधी मैदान में संतों के आशीर्वचन हुए और प्रसादी वितरण किया गया। उन्होंने बताया- यात्रा में विभिन्न तरह की झांकियां शामिल हुई, जिसमें खेतेश्वर महाराज के जीवन से जुड़ी झांकियां भी शामिल थी। शोभायात्रा में काफी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने कहा- समाजबंधुओ ने गुरु महाराज के नशा मुक्ति और कुरीतियों से दूर रहने के संदेश के साथ चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा की देखें फोटोज… पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प वहीं, समिति के महामंत्री लक्ष्मणसिंह बड़ली ने बताया- समाज बंधु ने पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। हर व्यक्ति ने एक प्रोडक्ट-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया- अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता महामंडलेश्वर निर्मल दास महाराज ने की, जिसमें गुरु महाराज के उपदेश शिक्षा का प्रसार किया गया। समारोह में समाज के भामाशाह, जयंती समिति के पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समारोह में विधायक रविंद्र सिंह भाटी, रामचंद्र सिंह बासनी, किशोर सिंह घेवड़ा, डॉक्टर करण सिंह, राजगोपाल सिंह, डॉक्टर सोहन देवड़ा, दिनेश सिंह खाराबेरा, मूल सिंह बावड़ी, नरपत सिंह बावड़ी, जितेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, लाल सिंह आदि सम्मिलित रहे।