जोधपुर डीएसटी की टीम ने एक साल से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को जोधपुर शहर से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया- डीएसटी के हेड कॉन्स्टेबल मदनलाल मीणा को मिली सूचना के आधार पर 14 अक्टूबर 2026 को टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए थाना बोरून्दा के सुपुर्द कर दिया है। प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000-5,000 रुपये का इनाम घोषित था। इन्हें किया गिरफ्तार