जोधपुर के सालावास गांव में जोजरी नदी पर बने पुल पर देर रात एक ट्रक बेकाबू होकर नदी में गिर गया। सूचना पर सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। ट्रक के नीचे गिरने से आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात बोरानाडा क्षेत्र की फैक्ट्री में माल खाली करने के बाद ट्रक वापस लौट रहा था। इस दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और पुल से टकराकर नदी में जा गिरा। इस दौरान पुल का आगे का हिस्सा भी टूट गया। हालांकि गनीमत मत रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से सुबह बाहर निकलवाया।