दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश,बिहार,उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक इन ट्रेनों के कुल 40 फेरे होंगे। इसका टाइम-टेबल भी तैयार हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर से संचालित ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नवंबर में सात स्पेशल ट्रेनों की टाइम-टेबल