जोधपुर शहर में ऑटो पार्ट्स की दुकान से 14 तोला सोना और रुपए चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी दुकानदार का रिश्तेदार है। मामला राजीव गांधी नगर थाने का है। पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में सरस के केबिन से सामान चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में भी चोरी करने की बात को कबूला। उनके कब्जे से करीब 14 तोला सोना भी बरामद किया गया। रिश्तेदार की दुकान गहने चुराकर भागे थे राजीव गांधी नगर थाने के ASI निंबसिंह ने बताया कि मामले में गोविन्द नायक (18) पुत्र श्यामलाल भील निवासी गली नम्बर चंदाला बेरा नयापुरा चोखा और दिनेश (24) पुत्र हुक्माराम परिहार माली निवासी काली घाटी हनुमान सागर नयापुरा चोखा पुलिस थाना राजीव गांधी नगर जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाला आरोपी दिनेश पीड़ित का रिश्तेदार ही है। चौखा नयापुरा निवासी अमित गहलोत की तिलवाड़िया फांटा पर गहलोत ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। 12 अक्टूबर को दुकान संचालक दुकान बंद कर घर लौट गए थे। 13 अक्तूबर को वापस लौटे तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था। मजदूरी के 20 हजार रुपए और दुकान में रखा पत्नी का गहना गायब था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पीड़ित का मकान निर्माणाधीन होने की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी का गहना भी दुकान में रखा था। ले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बीड़ी सिगरेट चोरी करने वालों को पकड़ा, तब वारदात का हुआ खुलासा दो दिन पहले चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में सरस के केबिन की छत काटकर गुटखा, बीड़ी सिगरेट चुरा ले जाने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया था। स्थानीय लोगों ने गैंग के सदस्यों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चोरी की कई वारदात खुली। एक मामला राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र का भी था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में वारदात करना कबूला।