जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… मण्डोर: गंदगी से अटी पड़ी गलियां, बदबू से बुरा हाल जोधपुर के मण्डोर के 8 मील थाना के पुलिसकर्मी राजकीय आवास से रमेश ने कॉलोनी में गंदगी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इन सरकारी क्वाटर्स में नालियां, सीवर लाइन सब ब्लॉक हो चुकी हैं। ओवरफ्लो होकर गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बहता है। बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो चला है। सीवरेज और टॉयलेट टैंक भी जाम हैं। सूर सागर: रोड लाइट खराब, कर्मचारी सुनते ही नहीं 'भास्कर समाधान' पर ट्रांसफर लाइन स्ट्रीट, न्यू भाकरी बास, सूर सागर से दिनेश इंकिया ने टूटी रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में सड़क किनारे लगी रोड लाइट काफी समय से टूटकर हवा में लटकी हुई है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। अंधेरे के कारण शाम ढले आने–जाने में बहुत असुविधा होती है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सरदारपुरा: खुले में पड़ा कचरा, नियमित सफाई नहीं सरदारपुरा के नंद किशोर शारदा मार्ग, श्री बाबा रामदेव चौराहा से नेहल नागल ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 53 के 11 बी रोड पर जैन मंदिर के सामने कचरे का ढेर लगा रहता है। कचरे वाली गाड़ी भी रोज नहीं आती। आती भी है तो गिने–चुने घरों से ही कचरा लेकर निकल जाती है। यहां कचरा डालने के लिए बड़ा डस्टबिन रखवाने की अपील है। साथ ही नियमित कचरा भी उठाया जाए। नहर चौराहा: 20 दिन से लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी शहर के नहर चौराहा, एम्स रोड पर मेन रोड पानी की लीकेज पाइपलाइन की समस्या राजू सिंह ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस मेन रोड पर बीते 20 दिनों से पानी की पाइपलाइन लीक है। लेकिन इसकी शिकायत के बाद भी कोई सरकारी कर्मचारी इसे ठीक नहीं कर रहा है। सप्लाई के समय इससे काफी पानी बहकर व्यथर् हो रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… रावतों का बास: पोस्ट के बाद चौक की रोड लाइट हुई ठीक भंवरलाल सर्राफ मार्ग, घोरण का चौक, रावतों का बास से निरंजन घारु ने चौक में लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे यहां लगी यह रोड लाइट 15–20 दिन से खराब है। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया। अब चौक में पर्याप्त रोशनी है। सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर कैलाश ने सूर सागर से कचरा न हटाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रेलवे लाइन, सूरज बेरा, सूर सागर में हमारी कॉलोनी में सालों से गंदगी हो रही है लेकिन कोई जन प्रतिनिधी इसका समाधान नहीं करवा रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने जेसीबी लगाकर पूरे एरिया से कचरे का ढेर हटवाकर लागों की समस्या का समाधान करवाया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग