जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… श्रीयादे गांव: ढाई साल से पानी के लिए परेशान लोग लक्ष्मण नगर–सी, नांदड़ी, श्रीयादे गांव से वार्ड 78 से चंद्र प्रकाश ने पीने के पानी सी जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां लोग टैंकर के सहारे जिंदगी जी रहे हैं। बीते ढाई साल से हमारे यहां सरकारी पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। दैनिक जरुरतों के लिए टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। सारण नगर: एक साल से पाइपलाइन लीक, रोज बह रहा पानी माता का थाना पुलिस स्टेशन से आगे सारण नगर में ओवर ब्रिज के नीचे पानी की पाइपलाइन एक साल से लीक है। सप्लाई के समय इससे हजारों लीटर पानी बह जाता है। कई बार स्थानीय पीएचईडी के विभागीय कर्मचारियों को सूचित कर दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सारा पानी बहकर पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो जाता है। पूरा स्टाफ इस गंदगी और कीचड़ से परेशान हो रहा है। इमली बाड़ी: प्रशासन की लापरवाही से गलियों में अंधेरा सूर सागर रोड के वार्ड 5 में इमली बाड़ी से मोहम्मद यूसुफ ने गली में घना अंधेरा रहने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे मोहल्ले में तीन गलियों में रोड एवं स्ट्रीट लाइट न होने के कारण घना अंधेरा छाया रहता है। नगर निगम के विद्युत विभाग में हमने इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' के माध्यम से निगम से रोड लाइट की व्यवस्था करने की अपील की है। कमला नेहरु नगर: नेत्रहीन संस्थान के बच्चों को खतरा जोधपुर शहर के कमला नेहरु नगर से विक्रम ने नेत्रहीन विकास संस्थान के बच्चों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि संस्थान के बाहर 15 से 20 बेसहारा लेकिन हमलावर कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं। आते–जाते इन दिव्यांग बच्चों को इन कुत्तों के काटने या अचानक हमला करने का डर बना रहता है। संबंधित विभाग और निगम इस समस्या पर एक्शन ले और इन स्पेशल स्टूडेंट्स को सुरक्षा प्रदान करे। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… रावतों का बास: पोस्ट के बाद चौक की रोड लाइट हुई ठीक 'भास्कर समाधान' पर भंवरलाल सर्राफ मार्ग, घोरण का चौक, रावतों का बास से निरंजन घारु ने चौक में लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या पोसट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे यहां लगी यह रोड लाइट 15–20 दिन से खराब है। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया। अब चौक में पर्याप्त रोशनी है। सागर कॉलोनी: सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर चौपासनी रोड, सागर कॉलोनी से महेन्द्र केल्ला ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले में सफाई कर्मचारी समय पर न तो कचरा उठाते हैं न ही नियमित सफाई करने आते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने कचरे का निस्तारण करवाया और सफाई करवा दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी पाबंदी से काम करने के लिए कहा है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग