जोधपुर में मौसम विभाग ने आज और कल बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। वहीं, जोधपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। शहर में तापमान में गिरावट से सुबह-शाम मौसम सुहावना होने लगा है जबकि रात में हल्की ठंड होने लगी है। तापमान में आएगा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 2 दिन बारिश के अलर्ट के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है। गुरुवार और शक्रवार को तापमान 33 डिग्री बना रह सकता है। 28 अक्तूबर से 2 नवंबर के दौरान तापमान 32-35 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री आने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 2 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।