जोधपुर में तापमान में गिरावट के साथ ही धीरे-धीरे अब सर्दी बढ़ने लगी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया और सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन यह औसत से नीचे ही रहा। ऐसे में शहर में सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह हल्की घूप के साथ ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोप के चलते शुक्रवार को शहर में बूंदबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन तक यह असर रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट से शहर में गर्म कपड़ों के मार्केट भी सजने लगे हैं। औसत से नीचे आया न्यूनतम तापमान गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। यह पहली बार न्यूनतम औसत तापमान 20.2 डिग्री से नीचे आया है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले साल से इस बार अधिकतम तापमान ज्यादा वहीं, तापमान की पिछले साल से तुलना की जाए तो पिछले साल अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान औसत नीचे ही बना रहा। पिछले साल 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान सबसे नीचले स्तर पर 27.8 डिग्री तक गया था। इस बार अक्टूबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री 28 अक्टूबर को रहा। इस बार अक्तूबर माह में अधिकतम तापमान का औसत 36.1 डिग्री रहा