जोधपुर में मानूसन एक बार फिर सक्रिय होगा। मानसून की एंट्री के बाद करीब 21 दिन सूखे बीतने के बाद मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शहर में आज सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 22 से 26 जुलाई के बीच गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 45 फीसदी कम बारिश 20 जुलाई के आंकड़ा देखे तो इस महीने 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। इस अवधि में बारिश नहीं हुई। सामान्य तौर पर जोधपुर में 19 जुलाई तक 102.3 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार केवल 56.5 प्रतिशत ही बारिश हुई। ऐसे में 45.8 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ती जा रही है। शहरवासी भी इससे परेशान हो रहे है। एक सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट इस सप्ताह दोबारा मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। 22 जुलाई से मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ये अलर्ट 26 जुलाई तक रहने की उम्मीद है। यानी पांच दिन लगातार आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। अब तक 61.6 मिमी बारिश मानसून सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक मानते हैं। मानसून प्रवेश के पहले की बारिश प्री मानसून अथवा मानसून पूर्व बारिश कहलाती है। 7 जुलाई से होने वाली बारिश मानसून की बारिश मानेंगे। इस बार प्री-मानसून 74.1 मिमी बारिश हुई है। इसमें जून में 12.5 मिमी व जुलाई में 61.6 मिमी हुई। पिछली जुलाई में 20 तारीख तक 275 मिमी बारिश हुई थी। मानसून आने के बाद बारिश नहीं हुई। जुलाई के 20 दिन गुजरने के बाद भी इस माह सिर्फ 61.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस माह में औसतन 119.7 मिमी पानी बरसता है। कायलाना में 43 फीट पानी शहर की मुख्य झील कायलाना-तखतसागर का जलस्तरसामान्य स्थिति में करीब 350 एमसीएफटी रहता है। अभी इसमें केवल 150 एमसीएफटी ही पानी है। यानी 200 एमसीएफटी पानी कम है। कायलाना की कुल भराव क्षमता 58 फीट है, जबकि वर्तमान में 43.8 फीट पानी है। तखतसागर की भराव क्षमता 65 फीट है, लेकिन फिलहाल वहां 40.1 फीट पानी ही उपलब्ध है।