जोधपुर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह शहर में बादल छाए और धूप नहीं निकली। वहीं, रविवार को दिन में गर्मी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। पिछले दिनों कितना रहा तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में पिछले कुछ दिनों से कमी आने से रात में हल्की ठंड होने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। तापमान में आएगा बदलाव मौसम विभाग के अनुसार- आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सोमवार को भी यह 34 डिग्री रहने का अनुमान है। 25 से 31 अक्टूबर के दौरान तापमान 30-35 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान गिरावट की संभावना मौसम विभाग के अनुसार- न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 31 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि 31 अक्टूबर को इसके 18 डिग्री तक आने का अनुमान है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।