जोधपुर में अक्टूबर महीने में भी गर्मी का असर लगातार जारी है। सोमवार को तेज धूप और उमस ने लोग परेशान रहे। वहीं इस सप्ताह भी दिन में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। वहीं रात में चली हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को राहत भी मिली। न्यूनतम तापमान में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव जोधपुर शहर में न्यूनतम तापमान को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 15 और 16 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने संभावना है। वहीं 17 और 18 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सर्दी के लिए अभी शहरवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह 38 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार 15 से 18 अक्टूबर तक तापमान 38 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस सप्ताह आसमान भी साफ रहेगा।