जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज उत्साह का माहौल था। विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में 'स्वागत एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय से एक रैली रवाना हुई। विद्यालय के टॉपर्स को खुली जीप में बिठाया जुलूस निकाला गया। विद्यालय की छात्रा तन्नू पुत्री लक्ष्मीनारायण ने कृषि विज्ञान संकाय में 97.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तन्नू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया। प्रिंसिपल अभिषेक चौधरी, NCC इंचार्ज अयाज खान और क्लास टीचर द्वारा तन्नू को बधाई स्वरूप नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी ने सरकारी विद्यालयों के प्रति बढ़ते विश्वास और यहाँ के छात्रों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने गर्व से बताया कि हमारे स्कूल में ऐसे बच्चे भी हैं जो दिन में रंगाई-पुताई का काम करते हैं और अपनी मेहनत के दम पर 80% से अधिक अंक लाए हैं। रेहान सिलावट, जो वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का हाथ बँटाता है, उसने भी विपरीत परिस्थितियों में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल अरुण चौमाल, वाइस प्रिंसिपल अंजू कुमारी, व्याख्याता किशोर कुमार, विमल कंवर, उर्मिला बिजरानिया, उर्मिला सिहाग, सुमन महला, ईश्वर बाबू, मुकेश कुमार, मुकेश मिठारवाल, बबीता कुमारी, वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सुमन भामू, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर अयाज अहमद, राहुल मीणा, एकता, भवानी सिंह, कृष्णा कुमारी, विकास कुमारी, सुशील, उमराव जी, इंदिरा चौधरी, रवीश कुमार, रमेश कुमार, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।