नागौर| शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और ग्रामीण विद्यालयों के आधारभूत विकास में कार्यों के लिए जेएसडब्ल्यू सीमेंट को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान सरकार के आयोजन में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव और शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने प्रदान किया। कंपनी की ओर से यूनिट हेड नवनीत चौहान और सीएसआर प्रतिनिधि रामचरण चौधरी ने सम्मान ग्रहण किया। कंपनी ने नागौर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, सौर पैनल, शिक्षा आधारित पेंटिंग, छत की वाटरप्रूफिंग और फर्नीचर उपलब्ध कराने सहित कई पहल की हैं। नवनीत चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि टीम, स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवारों के सहयोग से संभव हुई।