जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग का ट्रायल और चयन गुरुवार को होगा। चयन महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बागोल तहसील नाथद्वारा में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। चयन में 16 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जन्म तिथि 1 दिसंबर 2010 के बाद की होनी चाहिए। बालक वर्ग में वजन 60 किलोग्राम से कम होना जरूरी है। बालिका वर्ग में वजन 55 किलोग्राम से कम होना चाहिए। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद 36वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। यह प्रतियोगिता संभावित 12 से 15 नवंबर 2026 तक अलवर में होगी। ट्रायल में आने वाले खिलाड़ी दो फोटो साथ लाएं। मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाएं।