बालाजी सेवा समिति जैतपुरा की ओर से नवनिर्मित बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के तहत बुधवार शाम को कलश यात्रा निकाल कर मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया गया। चैत्र पूर्णिमा पर गुरुवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आचार्य ललित शर्मा के सानिध्य में आर्यन, सुनील, नवरत्न, सोनू शर्मा ने महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। आयोजन समिति के रणसिंह उपयोगी ने बताया कि गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा भी होगा। इस मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष रामप्रताप जांदु, सचिव संतोष कुमार श्योराण, कोषाध्यक्ष रणसिंह, राजपाल स्वामी, वेदप्रकाश पूनिया, जिला पर्यावरण संयोजक नरेंद्र भारतीय, सदस्य कैप्टेन चंद्रभान जांदू, सूबेदार कर्णसिंह श्योराण, बलवीर स्वामी, धर्मपाल खरशु, लिखमाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।