भास्कर न्यूज | बाड़मेर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पारसनाथ मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्ट मंडल के गठन को लेकर बुधवार रात मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक चुनाव अधिकारी इंजीनियर दिलीप जैन की मौजूदगी में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष चंपालाल मेहता, उपाध्यक्ष संपतराज सिंघवी व सचिव गौरव बोहरा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अशोक छाजेड़, सह सचिव तेजमल संखलेचा बने। इसी प्रकार ओमप्रकाश संखलेचा, चंपालाल छाजेड़, मनसुखदास पारख, भरत गोलेछा, अंकित धारीवाल, बाबूलाल सिंघवी, नंदलाल वडेरा, प्रकाशचन्द वडेरा, खुशाल बोथरा, पारसमल बोथरा, अशोक लूनिया को ट्रस्ट का सदस्य मनोनीत किया गया। अध्यक्ष चंपालाल मेहता ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट रहकर मंदिर और धर्मशाला के विकास को गति देनी है। उन्होंने सफल गठन के लिए चुनाव अधिकारी इंजीनियर दिलीप जैन का भी आभार जताया।