अलवर| दैनिक भास्कर की दिमाग लगाओ, इनाम पाओ स्कीम की वीकली विनर स्कीम नंबर-3 बसंत विहार निवासी कमला देवी रहीं। शनिवार को दैनिक भास्कर संपादक बाबूलाल शर्मा ने भास्कर कार्यालय में उन्हें 32 इंच का टीवी उपहार स्वरूप भेंट किया। कमला देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहू प्रीति गुप्ता के कहने पर क्विज खेलना शुरू किया था। वे रोज बहू के साथ सवाल हल कर जवाब सबमिट करती थीं। वीकली विनर बनने की खुशखबरी भी उन्हें बहू ने ही सबसे पहले दी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले 25 साल से भास्कर का नियमित पाठक है। उन्हें अखबार की खबरें सटीक, सच्ची और बेधड़क लगती हैं। यही वजह है कि परिवार लंबे समय से भास्कर पढ़ रहा है। इस दौरान दैनिक भास्कर एजेंसी संचालक पवन अग्रवाल मौजूद रहे।