भरतपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर के 100 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में भरतपुर जिले के कामां थानाधिकारी भरत सिंह का नाम भी शामिल है। जारी आदेश के अनुसार, भरत सिंह को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर सीआईडी-सीबी (सिविल राइट्स), भरतपुर में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। उनके साथ धर्म सिंह और अर्चना मीना को भी सीआईडी-सीबी सिविल राइट्स विंग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भरतपुर रेंज में भी कई पुलिस निरीक्षकों की नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, मुरारीलाल मीना, सुमेर सिंह, हरिमन मीना, हीरालाल, अजीत कुमार, कुसुमलता, तेजपाल सैनी, बच्चू सिंह और युधिष्ठिर को नई तैनाती दी गई है। वहीं अमित कुमार, शिवदास, महीराम विश्नोई, बेगराज मीना, जितेंद्र गंगवानी और संगीता बंजारा को भी सीआईडी-सीबी सिविल राइट्स में जिम्मेदारी सौंपी गई है।