राजस्थान की ट्रू होप फाउंडेशन को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में ‘राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। भारत मंडपम में हाल ही आयोजित कार्यक्रम में सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संस्था को यह सम्मान दिया। संस्था के को-फाउंडर धवल दरजी ने बताया- ट्रू होप फाउंडेशन को देशभर में आपदा राहत, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, मेडिकल इमरजेंसी सहायता और सामाजिक सेवा क्षेत्र में काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया। संस्था ने बाढ़, भूस्खलन और अन्य आपात परिस्थितियों में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम किया है। मेडिकल इमरजेंसी में किया आर्थिक सहयोग धवल दरजी ने बताया- संस्था लंबे समय से मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। कई गंभीर मरीजों और परिवारों को इलाज के लिए सहयोग उपलब्ध कराने के कारण संस्था को सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिली है। कंगना रनौत ने की संस्था के कार्यों की सराहना सम्मान समारोह के दौरान कंगना रनौत ने संस्था की पारदर्शी कार्यप्रणाली और सेवा गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा- संस्था बिना प्रचार के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। डिजास्टर रिलीफ हीरो’ और ‘एनजीओ ऑफ द ईयर’ से भी सम्मानित वहीं नई दिल्ली में हाल ही आयोजित एक अन्य राष्ट्रीय समारोह में ट्रू होप फाउंडेशन को ‘डिजास्टर रिलीफ हीरो’ और ‘एनजीओ ऑफ द ईयर’ सम्मान भी दिया गया। यह सम्मान भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने दिया। संस्था को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव कार्यों के लिए यह सम्मान मिला।