तालाब में नहाने गए जीजा और साले की पानी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद साले की पत्नी ने दोनों को डूबता देख शोर मचाया। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र स्थित राजेश्वर तालाब की है। कपासन डीएसपी हरजीलाल यादव ने बताया- 4:30 बजे सूचना मिली कि राजेश्वर तालाब में दो युवक डूब गए हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया। डूबने वाले युवकों की पहचान कपासन के मियाचंद खेड़ा निवासी राकेश (24) और उसके जीजा भदेसर के भेरू खेड़ा निवासी प्रकाश (21) के रूप में हुई है। तालाब पर नहाने के लिए गए थे जीजा और साला मौके पर मौजूद प्रकाश की पत्नी सीता ने बताया-वह अपने पति के साथ भाई राकेश के यहां एक चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शनिवार को बारात 20 किलोमीटर दूर पावली गांव (राशमी, चित्तौड़गढ़) जाने वाली थी। इससे पहले गर्मी ज्यादा होने की वजह से राकेश (साला) और प्रकाश (जीजा) ने तालाब पर नहाने का प्लान बनाया। शाम 4 बजे राकेश, प्रकाश और सीता राजेश्वर तालाब पहुंचे। जहां दोनों युवक नहाने के लिए नीचे उतर गए। इस दौरान सीता किनारे पर ही बैठी थी। सिविल डिफेंस की टीम ने शवों को निकाला डीएसपी ने बताया-दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय दोनों गहने पानी में चले गए। दोनों को डूबता देखकर सीता ने शोर मचाया। इस पर आसपास भीड़ जमा हो गई। शाम 6:15 पर सिविल डिफेंस की टीम राजेश्वर तालाब पहुंची। 15 मिनट के बाद शाम 6:30 बजे राकेश के शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद शाम 6 बजकर 55 मिनट पर प्रकाश का शव बाहर निकाल लिया। ट्रैक्टर चलाने का काम करता था प्रकाश मौके पर मौजूद प्रकाश की कॉलोनी के लोगों ने बताया- राकेश ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका बेटा है। जबकि प्रकाश और सीता की एक महीने पहले शादी हुई थी। प्रकाश कॉलेज में पढ़ाई करता है। …. यह खबर भी पढ़ें तालाब में डूबने से 2 भाइयों सहित 3 की मौत:गर्मी से बचने के लिए नहाने गए थे, तीनों मृतक एक ही परिवार के धौलपुर में तालाब में डूबने से दो भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे गर्मी से बचने के लिए तालाब में नहाने के लिए गए थे। हादसा शुक्रवार दोपहर एक बजे सरमथुरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक एक ही परिवार के थे। (पढ़ें पूरी खबर)