करौली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर रविवार को 'सेवा ही संकल्प दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति और महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान ने संयुक्त रूप से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया। आयोजन के तहत जिला अस्पताल की मातृ-शिशु इकाई में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ऋषिराज मीणा, संजय मीणा, सुपरवाइजर बहादुर सिंह और पिंटू मीणा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए इसके अलावा संस्थान परिसर में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। संस्था पदाधिकारियों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम का नेतृत्व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक और संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज को बेहतर दिशा प्रदान करती है। गहलोत के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया माली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल की जनहितकारी पहलों, जैसे स्वास्थ्य सेवाओं और नि:शुल्क दवा योजनाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर विश्राम सिंह बेरवा, रामगोपाल माली, घनश्याम लोधा, फारूक अहमद, रामखिलाड़ी माली, पन्नू सिंह माली, रूप सिंह, बाबूलाल भगत, गजानंद, ज्ञान प्रकाश महावर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।