करौली में विजयादशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में नगरपरिषद ने इसका आयोजन किया। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही 41 फीट ऊंचा रावण का पुतला जल उठा। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी हुई और धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं। बड़ी संख्या में शहरवासी रावण दहन देखने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान रामदरबार की झांकी के पूजन और आरती से हुई। नगर परिषद सभापति, एसीपी, डीएसपी, एसडीएम, नगर परिषद आयुक्त और पार्षदों ने भगवान राम की आरती की। श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण के पुतले में आग लग गई। कुछ ही देर में पुतला आग की लपटों से घिर गया। आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। यह आयोजन वर्ष 2006 के बाद नगरपरिषद द्वारा 2025 में फिर से शुरू की गई परंपरा का लगातार दूसरा वर्ष था। मैदान में बैरीकेडिंग सहित व्यवस्थाएं की गई थीं। एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में एएसपी रामकुमार कस्बा, डीएसपी किशोर भदोरिया, एएसपी संतराम, करौली थानाधिकारी और सदर थानाधिकारी सहित करीब 125 पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहे।