करौली में स्वच्छता पखवाड़ा विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में साफ-सफाई का काम किया गया। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने खुद झाड़ू लगाकर कर्मचारियों को सफाई का मैसेज दिया। इस दौरान ऑफिस की जगह, कमरों, फर्नीचर और आसपास के इलाके को साफ किया गया। फाइलों और रिकॉर्ड को ठीक से रखने और बेकार सामान को हटाने पर भी जोर दिया गया। डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि इस मुहिम का मकसद ऑफिस को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। साथ ही, कर्मचारियों में सफाई के लिए जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि साफ माहौल में काम करना आसान होता है और इससे अच्छा माहौल बनता है। सभी कर्मचारियों से कहा गया कि वे सफाई को अपनी रोज की आदत में शामिल करें और ऑफिस को साफ रखने में मिलकर काम करें। अधिकारियों ने भी तय किया कि वे काम की जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखेंगे।