करौली में सैनी-माली रेलवे कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण, विकास कार्यों और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने छात्रावास के विकास की तारीफ की और भविष्य में आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यकारिणी ने छात्रावास के विकास के लिए 21 हजार रुपये का चेक भी दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने छात्रावास में लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, स्टेज, अतिथि कक्ष, भोजनशाला और विद्यार्थियों के कमरों सहित पूरे परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। धर्मेंद्र सैनी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और संस्था अध्यक्ष प्रेम सिंह माली व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। धर्मेंद्र सैनी ने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी को अच्छी पढ़ाई का माहौल देने के लिए छात्रावास का विकास जरूरी है। उन्होंने रेलवे से जुड़े राष्ट्रीय समूह और संस्था की ओर से भविष्य में हरसंभव आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हरजीतराम सैनी, प्रमुख सलाहकार एडवोकेट मुकेश सैनी, संरक्षक कन्हैयालाल भाटी और गुजरात सैनी-माली संस्था के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम के सैनी सहित राजस्थान और गुजरात के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने 21 हजार रुपये का चेक संस्था सचिव और कस्बा अध्यक्ष रामगोपाल माली को सौंपा। संस्थान की ओर से अतिथियों का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान गोपाल लाल माली, जयलाल ठेकेदार, रामखिलाड़ी माली, शिवचरण, गोपाल रीडर, बृजमोहन ठेकेदार, बाबूलाल भगत, रूपसिंह ड्राइवर समेत कई समाजबंधु उपस्थित थे।