करौली जिले के मंडरायल क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में जंगल में बकरियां चरा रहे बलराम प्रजापति (60) पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। बलराम गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक बलराम जंगल में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उन पर हमला किया। उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। ग्रामीण उन्हें उप जिला चिकित्सालय मंडरायल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर सतेंद्र गोयल ने बताया कि बलराम की हालत खतरे से बाहर है। उनके घावों पर टांके लगाए गए और जरूरी इंजेक्शन दिए गए। विष्णु शर्मा प्रधान गुर्जर, भूरा पांडा और अन्य लोगों ने बलराम को अस्पताल पहुंचाने और इलाज में मदद की। ग्रामीणों ने उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग की है। सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र कुमार शर्मा ने भी बलराम के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी दी।