मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में मंगलवार सुबह महिला श्रद्धालु का सोने का टॉप्स छीन लिया गया। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने रिपोर्ट मिलने से इनकार किया है, लेकिन भीड़ के बीच महिला का लहूलुहान कान देख श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यूपी से बालाजी के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु का भीड़ के बीच अज्ञात बदमाशों ने कान का टॉप्स छीन लिया। इससे कान से खून बहने लगा। घटना के बाद महिला फूट-फूट कर रोने लगी। इसका पता चलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला का सोने का टॉप्स छीनने का घटनाक्रम उदयपुरा तिराहे के पास का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है। लेकिन पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। बालाजी थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि महिला के साथ हुआ घटनाक्रम सन्देहास्पद प्रतीत होता है। मामला मंदिर के दूसरी तरफ करौली जिला क्षेत्र का है। जिसके बाद महिला दौसा जिले क्षेत्र में उदयपुरा तिराहे की तरफ आ गई। इस संबंध में किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं मिली है।