करौली में पंचायती राज चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने दाखिल किए जा रहे हैं। करौली, मासलपुर और नादौती पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए भी नामांकन जारी है। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को कोई परेशानी न हो। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एएसपी रामकुमार कस्बा और करौली एसडीएम राकेश कुमार रावत भी मौजूद थे।