करौली में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन भंवर विलास मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों के हितों और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व संयुक्त निदेशक रामकेश मीना (भरतपुर) ने किया। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष रूप सिंह मीना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रघुनाथ मीना (पूर्व बीईओ सपोटरा), समाजसेवी समय सिंह मीना (सरपंच चैनपुर), धर्मसिंह मीना (प्रिंसिपल देव नारायण उमावि गुड़ला), रामकेश मीना (प्रिंसिपल), कमल लाल जाटव (प्रिंसिपल), ओमप्रकाश बैरवा (प्रिंसिपल), शैलेन्द्र कुमार बागौरिया (प्रिंसिपल), अमृत लाल छाबड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष) और रत्तीराम मीना (प्रदेश संगठन मंत्री) विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रामकेश मीना ने शिक्षकों को अपने कर्तव्य का पालन करने और समय पर काम करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता मनोज कुमार देवत ने नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) पर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष रूप सिंह मीना ने टेट की अनिवार्यता खत्म करने और संगठन को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत लाल छाबड़ा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों में लगाने का विरोध किया। उन्होंने तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रबोधकों की पदोन्नति, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर और ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग भी उठाई। कुमेश बैरवा ने संगठन का प्रतिवेदन पेश किया। सभाध्यक्ष घनश्याम मीना (प्रिंसिपल) ने मंच संचालन किया। इस मौके पर महामंत्री कुमेश कुमार बैरवा, कोषाध्यक्ष धनराज मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल, सुभाष चंद मीना, बिनजा राम मीना, करौली ब्लॉक अध्यक्ष तेजराम मीना, करण सिंह, रामसिंह माली, महामंत्री सियाराम जाटव, कैलाश चंद मीना, मासलपुर ब्लॉक अध्यक्ष भीमसिंह जाटव, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार देवत, हिंडौन महामंत्री रामसिंह जाटव, सुरौठ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल जाटव, महामंत्री भगवान सिंह जाटव, सपोटरा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीना, नादौती ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार बैरवा, महावीर जी ब्लॉक अध्यक्ष रेवत सिंह मीना, राकेश कुमार जगरिया, सुरेश चंद कैन, नितेश जारेडा और लक्ष्मी चंद मीना सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।