करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 20 थाना एवं चौकी अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा चौकी प्रभारियों और द्वितीय अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अमित शर्मा को करौली थानाधिकारी बनाया तबादला सूची के अनुसार अमित शर्मा को करौली थाना अधिकारी बनाया गया है। शैतान सिंह को मंडरायल थानाधिकारी नियुक्त किया गया। गिर्राज प्रसाद अब सूरौठ थाना अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंजू कुमारी को बालघाट थानाधिकारी का पदभार सौंपा गया है। पूरणमल मीणा को कुड़गांव थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेश चंद करणपुर थाना अधिकारी बनाए गए हैं। मुरारी लाल मीणा को मामचारी थाना अधिकारी, सुमेर सिंह को सदर हिंडौन थाना अधिकारी और पुरुषोत्तम सिंह को श्रीमहावीरजी थाना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। रामदीन शर्मा को टाउन चौकी प्रभारी बनाया चौकी प्रभारियों में महेश कुमार को मेहंदीपुर बालाजी, रामदीन शर्मा को टाउन चौकी करौली, कालीचरण शर्मा को महू नई मंडी (हिंडौन), सुगन सिंह को टोडाभीम और हकीम सिंह को खेड़ा मोड़ चौकी (मासलपुर) का प्रभारी बनाया गया है। रामहंस को नरौली डांग चौकी (सपोटरा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। देवेश सिंह को यातायात शाखा प्रभारी बनाया वासुदेव को कोतवाली करौली में द्वितीय अधिकारी, रामचंद्र को अपराध सहायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। देवेश सिंह को यातायात शाखा करौली का प्रभारी और सुरेंद्र सिंह को सदर हिंडौन थाने में द्वितीय अधिकारी बनाया गया है। प्रहलाद सिंह को नई मंडी थाना हिंडौन में द्वितीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।