करौली जिले में लगातार दूसरे दिन बारिश और बूंदाबांदी हुई। तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रात से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नव का असर जिले में दिख रहा है। आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिले में बदला हुआ मौसम जारी रह सकता है।