बीकानेर कलेक्टर निशान्त जैन ने शनिवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी-एनएच सहित अन्य विभागों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों के स्वीकृत, प्रगतिरत और पूर्ण कार्यों, बजट घोषणाओं की समीक्षा की। मानसून के मद्देनजर सड़कों का पेचवर्क और प्रगतिरत कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को मिलेगा ट्रैफिक पार्क कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। जिला कलेक्टर ने आरएसआरडीसी द्वारा मुरलीधर व्यास नगर में निर्मित ट्रैफिक पार्क परिवहन विभाग को तथा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में नवनिर्मित सलीम दुर्रानी हॉस्टल, जिला खेल अधिकारी को शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश दिए। डिवाइडर भी बंद होंगे जिला कलेक्टर ने पूगल फांटा से चूंगी चौकी तक डिवाइडर बंद करने के लिए लोहे की रेलिंग लगाने, नापासर रोड पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यहां रंबल स्ट्रिप, टीबीएम और स्पीड ब्रेकर आदि नियमानुसार बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लालगढ़ आरओबी का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया। कोटगेट तथा सांखला रेलवे फाटक पर बनने वाले आरयूबी और अंडर पास से जुड़ी प्रगति जानी। उन्होंने बायोलॉजिकल पार्क को शीघ्र प्रारंभ करने और पीबीएम क्रिटिकल केयर ब्लॉक के काम शीघ्र पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता वीके गहलोत, आरएसआरडीसी से शिल्पा कच्छावा, स्टेट एनएच से रघुवीर बिठ्ठू, अधिशासी अभियंता मनोज दुबे, संजू शेखावत, हनुमान रतनू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।