भीलवाड़ा में पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ गुरुवार को करवा चौथ मनाई गई। महिलाओं ने सूर्योदय से पहले व्रत शुरू किया और दिनभर निर्जल रहकर रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला। 9:52 नजर आया चौथ का चांद इस मौके पर सुहागिनों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। भीलवाड़ा में करीब 20 मिनिट की देरी से 9:52 पर चांद नजर आया। इस मौके पर शहर में कई जगहों पर सामूहिक आयोजन किए गए। पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा निहारा कांचीपुरम में हाथों में पूजा की थाली, लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और सोलह श्रृंगार में सुहागिनो ने सज-धज कर करवा माता की पूजा कर व्रत की कहानी सुनी। महिलाओं को करीब 20 मिनिट चांद निकलने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनके उत्साह में कमी नजर नहीं आई। निर्जल उपवास कर पूजा अर्चना की सिंधी समाज सेवा संस्थान उत्तर क्षैत्र के तत्वाधान में गुरूवार को आरसी व्यास कॉलोनी स्थित सिंधु भवन के पंच परमेश्वर मंदिर में सुहागिनों ने करवा चौथ की पूजा अर्चना की और चंद्रमा को अर्घ देकर अपने पतियों के साथ वृत खोला। इस दौरान सुहागिनों ने माता के भजन गाये और पूरे उत्साह, उमंग और जोश से त्यौहार मनाया।