अजमेर जिले के पुरानी केकड़ी स्थित सरावगी मोहल्ले की दुकान से दिनदहाडे़ चोरी की वारदात अंजाम दी गई। एक अज्ञात युवक मुंह पर स्कॉर्फ बांधकर घुसा और गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपए लेकर चलता बना। दुकान मालिक ने जब गल्ला खुला देखा तो उसे पता चला। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। दुकान मालिक महावीर गदिया ने बताया- वह दोपहर करीब एक बजे दुकान में अन्दर की तरफ था। पीछे से एक युवक मुंह पर स्कार्फ बांधकर घुसा और गल्ले में रखी नकदी निकालकर फरार हो गया। जब दुकान के अन्दर से गल्ले की तरफ आया तो देखा कि गल्ला खुला हुआ था और चोर युवक गल्ले में रखे 30 से 32 हजार की नकदी लेकर चला गया। युवक पैदल ही था और सरसड़ी गेट की तरफ गया। बाद में उसे तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस पास के सीसीटीवी की मदद से आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। वहीं, दिनदहाडे़ हुई वारदात को लेकर लोगों में भय है। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है। ……….. पढें ये खबर भी…. करोड़ों में बनी ADA मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी:नाले की जगह बदली, बफर जोन भी नहीं छोड़ा; शिकायतकर्ता बोला- सेवन वंडर जैसा हश्र होगा अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की नवनिर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां से गुजर रहे नाले का स्वरूप बदल दिया गया। जगह बदल कर बनाए गए नाले के दोनों साइड बफर जोन भी नहीं छोड़ा। इस मामले की शिकायत करने वाले अशोक मलिक का आरोप है कि इससे अन्य अतिक्रमियों के होंसले बुलंद हो गए हैं। ऐसे में जयपुर रोड के नाले पर अतिक्रमण बढ़ गए हैं। वहीं, आने वाले बरसाती सीजन में यहां पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। पूरी खबर पढें