पांच साल पहले केरल से साइकिल पर निकला युवक राजसमंद पहुंचा। यहां से युवक साइकिल का सफर करते हुए पिपलांत्री गया और वहां का मॉडल देखा। जोपेने नाम का ये युवक डेढ़ साल में 23 हजार किलोमीटर का सफर कर चुका है। जोपेन ने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 को केरल के कोटीयम्ब अपर कुटनाड से भारत घूमने के उद्देश्य से साइकिल पर निकले थे। अपनी यात्रा के दौरान वे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडीचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, दमन और दीव होते हुए राजस्थान पहुंचे। साइकिल में ही सभी जरूरतों की चीजें जोपेन ने बातया कि उन्होंने अपनी साइकिल को भी इसी के हिसाब से तैयार किया गया है। इसी में पानी, कपड़े, मोबाइल स्टैंड, पंचर किट जैसे जरूरी सामान है। इस यात्रा में उनका डॉगी भी उनके साथ है। जोपेने ने-बेटी, पानी, पेड़, जंगल और जमीन की सोच पर हो रहे काम और चारों तरफ फैली हरियाली को देखकर इसकी तुलना केरल से की। उन्होंने कहा कि जहां केरल में पानी के कारण हरियाली है, वहीं यहां पहाड़ी क्षेत्र में ऐसी हरियाली किसी चमत्कार से कम नहीं है। जोपेन अब तक करीब 23 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और इस अभियान का खर्च जनसहयोग से चल रहा है। डेढ़ साल का समय पूरा कर चुके जोपेन अब राजस्थान से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली होते हुए कश्मीर की ओर रवाना हो गए हैं।