पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर खैरथल-तिजारा जिले में जनसेवा और गौसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये सेवा कार्य किए। गौशाला में सवामणी की खैरथल स्थित गोशाला में सवामणी का आयोजन कर गौसेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और उनकी देखभाल कर सेवा का संदेश दिया। इसके अलावा, हरसौली और खैरथल क्षेत्रों में भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल जल और जूस का वितरण किया गया। डॉ. विनोद कुमारी सांगवान ने कहा- जनसेवा और गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्राथमिकता हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना रही है। उनके कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं, जिनका उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना था। सांगवान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें और जरूरतमंदों की सहायता करते रहें। ये रहे मौजूद इस दौरान हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौधरी, शैतान सिंह, रमेश पार्षद, रेशम, सुशीला देवी, पूनम देवी, कमला, मीनू जाट, बंटी शर्मा, अनिल रोहिला, वीर सिंह (पूर्व सरपंच), बस्ती राम नंबरदार और राजेंद्र जाट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्यों में योगदान दिया।