खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने 6 मई को ग्राम रथों के रूट की जानकारी दी है। इन रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और संध्या चौपालों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के नगली ओझा, रसगण, पेहल, कृष्ण नगर और उलाहेड़ी गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उलाहेड़ी में एक संध्या चौपाल भी आयोजित होगी, जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के पाटन अहीर, पालपुर, तिगांवा, गुणसार और इकरोटियां गांवों में भी ग्राम रथ पहुंचेंगे। इकरोटियां गांव में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा। तिजारा विधानसभा क्षेत्र के नाखनोल, मायापुर, मिलकपुर तुर्क, ग्वालदा और इन्दौर गांवों में भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। इन्दौर में भी एक संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।