राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। खंडेला पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। सरपंच प्रत्याशी का पति हिरासत में कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर हंगामा हो गया। सरपंच प्रत्याशी मंजू मीणा के पति बाबूलाल मीणा बूथ में वोट देने आए लोगों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए उकसा रहे थे। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो पुलिस ने उन्हें बूथ से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सरपंच प्रत्याशी के समर्थक और सरपंच प्रत्याशी के पति बाबूलाल मीणा बूथ के बाहर पुलिस से बहस करने लगे। इसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने सरपंच पति बाबूलाल मीणा को हिरासत में ले लिया। इससे पहले 28 अक्टूबर को उन्होंने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान किया था। मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS… खंडेला पंचायत समिति ग्राम पंचायत- 52 मतदान केंद्र- 227