अजमेर में महंत किरीट भाई के खाटूश्याम जी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भक्त नाराज होकर होटल पहुंच गए। हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महंत किरीट भाई ने माफी मांगी। दरअसल, मंगलवार को महंत किरीट अजमेर के जवाहर रंगमंच में कथा वाचन कर रहे थे। इस दौरान किरिट भाई ने खाटूश्याम जी पर अभद्र टिप्पणी की। इसके साथ कहा- मैं एक सदगुरु हूं और मेरा काम है सत्य की राह बताना। विरोध के बाद मांगी माफी होटल में विरोध के बाद किरिट भाई ने कहा- किसी की भावना को आहत करना और खंडन करना मेरी भावना नहीं है। न ही कभी होगा। किसी भी तरह से ठेस पहुंचे, ऐसी कोई मंशा नहीं। किसी को दुख हुआ हो तो माफी चाहता हूं। अज्ञातवश कुछ मुंह से निकल गया तो भी माफी चाहते हैं। श्याम भक्तों ने जताया विरोध विरोध के बाद भजन गायक व श्याम भक्त विमल गर्ग ने कहा- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान किरिट भाई ने प्रवचन के दौरान तीन मिनट तक श्याम बाबा के बारे में टिप्पणी की थी। इससे सभी भक्तों की भावनाएं आहत हुई।