किशनगढ़बास में शहरी सरकार के लिए कल द्वितीय चरण का मतदान होगा। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 25 वार्ड हैं, जिनके लिए 25 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 80 उम्मीदवार हैं। इनमें से 20 उम्मीदवार भाजपा से, 16 कांग्रेस से और बाकी 44 अन्य दलों या निर्दलीय हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते दिख रहे हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। वे आखिरी समय तक मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र में कुल 17592 मतदाता हैं। इनमें 8450 महिलाएं जबकि 9142 पुरुष मतदाता हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है। किशनगढ़बास नगरपालिका में वार्ड वार प्रत्याशियों की सूची