जयपुर विद्युत वितरण लिमिटेड के किशनगढ़बास स्थित सहायक अभियंता (ओ.एण्ड एम.) कार्यालय ने 19 जुलाई को पांच घंटे के बिजली शटडाउन की सूचना जारी की है। यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और ट्री कटिंग कार्य के चलते किया जाएगा। सुबह 7 बजे से रहेगा पावर कट सहायक अभियंता आनंद राव के अनुसार, 11 केवी चाचाका फीडर और 11 केवी काले खां फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान अलवर रोड, महादेव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, गंज, बम्बोरा तथा चीतघाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। मेंटेनेंस के बाद आपूर्ति होगी बहाल विद्युत निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूर्ण कर लें और सहयोग प्रदान करें। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य समय पर पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।