किशगढ़बास कस्बे के तोप सर्किल पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद संजना जाटव और पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश का स्वागत किया। यह स्वागत समारोह युवा नेता एडवोकेट कमल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां नेताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। ये रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव भी उपस्थित थे। समारोह में प्रधान बीपी सुमन, आसम खान, जमशेद, दशरथ राठौर, संजय पटेल, ईश्वर चौहान, देवीसिंह, सतवीर, बलवंत, महावीर शर्मा, जाबिद और जल्लाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। नेताओं ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।