टोंक | अखिल भारतीय कोली समाज, जिला टोंक के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा पर स्थानीय महाबली हनुमान मंदिर परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान गौतम बुद्ध के सिद्धांतों और उनके दर्शन की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदीप महावर द्वारा बौद्ध पद्धति से भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बुद्ध के उपदेशों, अहिंसा, करुणा और मध्यम मार्ग को आज के जीवन में अपनाने की जरुरत पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर व्यक्ति सुख-दुख से परे होकर जीवन के मूल उद्देश्य को समझ सकता है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश बुंदेल, अध्यक्ष लेखराज महावर, संरक्षक चौथमल, प्रमुख संरक्षक राजेंद्र महावर, महामंत्री हीरालाल महावर, प्रवीण, देवांशु, जसवंत, संजय कुमार, गुलाब देवी, रमेश पार्षद, सत्यनारायण, नरेंद्र, पन्नालाल, बाबूलाल, महावीर उर्फ बंसी, प्रवीण एडवोकेट, श्रवण बुंदेल उपस्थित रहे।