कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर आई शिकायतों के बाद एक ही दिन में सड़क, नाली की सफाई से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का समाधान हुआ। बोरखेड़ा में तो दो साल बाद सड़क बनी, जिससे लोगों का इंतजार खत्म हुआ। आज नालियों की सफाई करवाकर वार्ड नंबर 24 के जमादार जगदीश घेंघट 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्याएं हल हुईं… जमादार जगदीश घेंघट बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के शिव प्रकाश ने आरोग्य नगर से नालियों के जाम होने और नियमित सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि जाम नालियों से ठहरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। बरसात में इनसे मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। सफाई कर्मचारी इस बारे में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समस्या सामने आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर जमादार जगदीश घेंघट ने नालियों की सफाई करवाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। दो साल बाद खत्म हुआ सड़क का इंतजार कोटा के बोरखेड़ा के आकाश नगर से विष्णु गोचर ने समस्या पोस्ट की थी कि उनके एरिया में मेंटीनेंस के काम के लिए दो साल पहले सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद भी सड़क ज्यों की त्यों छोड़ दी गई। दो साल से कॉलोनी वाले इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सीसी रोड बनाकर लोगों को परेशानी से राहत दिलाई है। ग्रामीणों ने इसके लिए आभार जताया है। समस्या पोस्ट की तो हो गया समाधान कोटा के पुलिस थाना चौक, अंसारी रोड से नवीन कुमार चौथवानी ने 8–10 साल पुरानी नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में सभी घरों की लाइन मेन चैम्बर से जोड़ दी गई हैं लेकिन उनके घर का कनेक्शन अब तक नहीं किया गया है। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र कुमार के निर्देश पर नया वार्ड 28 के जमादार सिकंदर पंवार ने समस्या का समाधान करवा दिया है। हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र ने इसकी जानकारी भी शेयर की है। समस्या पोस्ट की तो नालियां हुईं साफ रंगबाड़ी के कृष्ण नगर से प्रियंका जैन ने नालियों की सफाई न होने का मुद्दा पोस्ट किया था। उन्हाेंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनकी कॉलोनी में नालियां मलबे और कीचड़ से भरी हुई हैं। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से पानी घरों में आ रहा है। पूरे घर में बदबू है। संक्रमण और मौसमी बीमारियों के डर के बीच जी रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के सफाईकर्मियों ने समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… ट्रांसफॉर्मर की डीपी खुली, करंट का डर कोटा के चौपाटी बाजार के सामने, रघु पान वाले की गली में लगे ट्रांसफॉर्मर की डीपी बारिश में भी खुली हुई है। यहां से स्कूली बच्चे, मंदिर जाने वाले श्रद्धालू और बेसहारा पशुओं का आना–जाना है। ऐसे में मॉनसून के दौरान करंट फैलने और बेसहारा पशुओं के करंट की चपेट में आने का डर बना हुआ है। कम्प्लेंट के बावजूद नहीं सुधरी रोड लाइट शाॅपिंग सेंटर, गुमानपुरा से गौरव अग्रवाल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा कि ओसीएम शोरूम के सामने कई दिनों से रोड लाइट खराब पड़ी है। केडीए कर्मचारियाें को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसका हल करवाएं ताकि आने–जाने वालों को अंधेरे से हो रही परेशानी से राहत मिले। गली में कचरा, पत्थरों से रास्ता अवरुद्ध नगर निगम रोड, सकतपुरा से इमरान खान ने गली में कचरा और पत्थर डालकर रासता अवरुद्ध करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लोगों को मना करने के बावजूद गली में कचरा और पत्थर डाल रखे हैं। कई बार निगम को इसे हटाकर सफाई करवाने को कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानसून में रास्ता अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसका जल्द समाधान करवाएं। सड़क पर मलबा, वाहन चालक परेशान संजय लोढ़ा ने रामपुरा पोस्ट ऑफिस के पास वाली गली की समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने बताया कि गली में काफी दिनों से मलबा पड़ा हुआ है लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारी इसे हटा नहीं रहे हैं। मलबे से मुख्य रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है जिससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही है। पूरे रोड पर यहां–वहां पत्थर और रोड़ी पड़े होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित